फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के सलेमपुर हीरापट्टी स्थित दी बाजार फर्म में रविवार की देर रात आग लग गई। इससे दुकान का पूरा गोदाम और कार्यालय जलकर राख हो गया। आगलगी की घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दी बाजार में विभिन्न ब्रांडों के उत्पाद जैसे कुरकुरे, चिप्स आदि सामान रखे थे। रविवार को देर रात इसमें आग लग गई। आग लगने के बाद दुकान से धुंआ निकलने लगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। डेढ़ घंटे के मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों के सामान जल चुके थे। संचालक रीना ने बताया कि 70 से 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लोग शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जता रहे थे। सीएफओ वीके शर्मा ने बताया कि पिकेट पर तैनात पुलिस वालों ने रात मेें सूचना दी। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें