फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायोजना-2031 पर बढ़े एक कदम और आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में नई महायोजना 2031 को डिजिटल फार्मेट में लागू किया जाना है। इसके लिए सरकार की ओर से सीटीसीपी द्वारा स्टे लाइट कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी द्वारा डिजिटल महायोजना तैयार करने के लिए सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। जनपद का सर्वे करने वाली कंपनी द्वारा सीटीसीपी को एक ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया है। अब 31 मार्च को कंपनी द्वारा सीटीसीपी को अंतिम प्लान सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

जनपद की पुरानी महायोजना 1985 का कार्यकाल 2011 में ही पूरा हो चुका है। लेकिन नई महायोजना 2031 लागू न होने के कारण पुरानी महायोजना ही जनपद में प्रचलित है। नई महायोजना को लागू कराने के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन शासन द्वारा जनपद से भेजे गए महायोजना के प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया गया। इसी बीच सरकार ने कई जनपदों के साथ ही आजमगढ़ की नई महायोजना को डिजिटल फार्मेट में लागू करने का निर्णय लिया।
महायोजना का अंतिम ड्राफ्ट प्रस्तुत करने के लिए सीटीसीपी द्वारा कंपनी को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। अभी कंपनी की ओर से पहला ड्राफ्ट प्रस्तुत किया गया है। अंतिम ड्राफ्ट आने के बाद उसमें जो सुधार करना होगा उसे करने के बाद भी इसे शासन के समक्ष स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। - बैजनाथ, एडीए सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें