ब्रह्मस्थान पर पुलिसकर्मियों का सम्मान करते भाजपाई।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/अहरौला। संकट की इस घड़ी में हम सुरक्षित रह सकें ऐसे में कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर सड़कों पर जमे हुए हैं। ऐसे लोगों का उत्साहवर्धन करने के लिए और उनके धूप से बचाव के लिए भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू ने बृहस्पतिवार को पुलिस कर्मियों को गमछा भेंटकर उनका उत्साह बढ़ाया।
लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस कर्मी हर चट्टी चौराहे पर अपने जान की परवाह किए बगैर मुस्तैदी से अपने कर्तव्य को अंजाम दे रहे हैं। ब्रह्मस्थान पुलिस चौकी के इंचार्ज अनिल मिश्र अपने सिपाहियों भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने गमछा भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया और पीने के लिए पानी की बोतल प्रदान की। भाजपा के पदाधिकारियों ने अहरौला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर कोरोना से लड़ रहे डॉक्टरों की सुरक्षा में लगे पुलिस के जवान, सफाईकर्मी और अधिकारियों को गुलाब का फूल देकर उनकी हौसला अफजाई की। फूल देकर तालियां बजाईं। उनके मंगल भविष्य की कामना भी। चिकित्सा प्रभारी योगेश कुमार गौतम, डॉ. अजय कुमार जैसल, क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, एसडीएम दिनेश चंद्र मिश्रा को गुलाब का फूल दिया। नरेंद्र सिंह, बिरजा तिवारी, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, सूबेदार गिरी थे।
अहरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य पर डॉक्टर,पुलिसकर्मी, और प्रशासनिक लोगों को फूल देकर उत्साह वर्धन- फोटो : AZAMGARH