फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खो-खो में जीजीआईसी कटघर लालगंज की छात्राओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
08 लालगंज के अगेहता में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में विजेता टीम पुरस्कार के साथ। संवाद
विज्ञापन
देवगांव। लालगंज के अगेहता स्थित एक कॉलेज में आयोजित तहसील स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटघर लालगंज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20-15 से रामसूरत स्मारक इंटर कॉलेज को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


फाइनल से पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खो-खो के फाइनल मुकाबले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटघर लालगंज की छात्राओं ने 20 प्वाइंट तो रामसूरत स्मारक इंटर काॅलेज की छात्राएं सात मिनट में 15 प्वाइंट ही हासिल कर पाई। इस प्रकार पांच प्वाइंट से जीजीआईसी की टीम ने पांच प्वाइंट से जीत दर्ज किया। प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज मेहनाजपुर, यदुनाथ इंटर कॉलेज बहादुरपुर, श्रीकृष्ण गीता इंटर कॉलेज लालगंज, सुंदरलाल स्मारक इंटर कॉलेज श्रीकांतपुर, कंपोजिट विद्यालय अगेहता, एसबी इंटर कॉलेज लहुआ, गांधी इंटर कॉलेज कूबा, यूपीएस इंटर कॉलेज चिरकिहिट, रामसूरत इंटर कॉलेज अगेहता सहित लगभग दस विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर-17 व अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन रामानंद सागर एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक राजेश शुक्ला, प्रधानाचार्य अमित शुक्ला, वरुण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें