फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवती की फंदे पर लटकती मिली लाश, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव निवासिनी एक युवती ने रविवार की देर शाम घर पर ही दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

भरौली गांव निवासिनी अंतिमा 22 रविवार की देर शाम घर पर अकेली थी। रात सात बजे के लगभग मां खेत से घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई आवाज दिया लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मां टिनशेड से किसी तरह अंदर झांकी तो बेटी को टिनशेड के पाइप से दुपट्टे के सहारे लटकता देखा। अंदर का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो भाइयों की इकलौती बहन थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें