फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कॅरिअर मेले में छात्राओं ने चुनी भविष्य की राह

विज्ञापन
04 सरायमीर ​​स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में कैरियर मेला। संवाद
विज्ञापन
सरायमीर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को कॅरिअर मेले ने छात्राओं के सपनों को नई उड़ान दी। कक्षा नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं ने विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी ली और अपने भविष्य की दिशा तय करने में सहायता प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ पप्पू पेजर, खानपुर पंचायत इंटर कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, प्रधानाचार्या संध्या मौर्या एवं शिक्षाविद् अनुपम पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

मेले में लगे आकर्षक स्टॉल एवं गतिविधियों ने सभी का मनमोह लिया। ‘सपनों की उड़ान’ बैनर पर छात्राओं ने अपने कॅरिअर के सपने लिखे।
मैथ्स और साइंस क्लब के अलावा साइंस आइडिया बॉक्स में रोचक प्रयोग एवं मॉडल प्रदर्शित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा कि बेटियां पढ़ेंगी तो समाज और देश आगे बढ़ेगा। अंत में प्रधानाचार्या संध्या मौर्या ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें