अतरौलिया थान क्षेत्र के खानपुर फतेह वार्ड नंबर दो में शहतूत के पेड़ पर युवती का लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवती के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
खानपुर फतेह वार्ड दो निवासी इद्रासन सोनकी की 22 वर्षीय पुत्री का शव शहतूत के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की माने तो लड़की का घर में तथा आसपास पड़ोस में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। इस संदर्भ में मृतका के पिता इंद्रासन ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतका के पिता ने चार युवकों को नामजद करते हुए अपनी बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है।