फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालिका और युवक की मौत

Thu, 25 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 दो स्थानों पर मंगलवार की रात सड़क हादसे में बालिका और युवक की मौत हो गई। जबकि दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने दो की हालत गंभीर बताई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपुर गांव निवासी प्रमोद सोनकर (26) फल का ठेला लगाता था। मंगलवार की शाम प्रमोद अपने बड़े भाई विनोद सोनकर (32), पड़ोसी वीरेंद्र सोनकर (26) और पुत्तन सोनकर (31) के साथ बिलरियागंज कस्बे में फल बेचने गया था। रात करीब 10 बजे यह चारो लोग आटो रिक्शा में बैठकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


खालिसपुर गांव के पास आटो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे आटो रिक्शा पलट गया। लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल भेजवाया गया। रास्ते में प्रमोद की मौत हो गई। बाकी तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने वीरेंद्र की हालत गंभीर बताई है। बता दें कि प्रमोद सोनकर की आज तिलक चढ़ने वाली थी।

दूसरी घटना में अहरौला थाने के तेरही निवासी नागेंद्र चौबे की 10 वर्षीय पुत्री अंशिका पड़ोस की रहने वाली तीजा देवी (50) के साथ गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे गांव के पास कप्तानगंज की ओर से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने दोनों को धक्का मार दिया। हादसे अंशिका की मौत हो गई। जबकि तीजा देवी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।
विज्ञापन


वहीं, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नंदारपुर गांव निवासी रीना देवी (30) पत्नी धर्मेंद्र गुप्ता एक सप्ताह पूर्व वह तेरही गांव स्थित अपने मायके आई है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थी। इस दौरान अनियंत्रित बाइक से टक्कर लगने से वह घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें