घायल गुड़िया ने घटना के बाबत थाने पर हमला करने वाली सरोज के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाबत पीड़िता का कहना है कि वह छह माह से कोचिंग कर रही है जबकि सरोज डेढ़ साल से कोचिंग में पढ़ रही है। तीन माह से सरोज अनुपस्थित चल रही थी।
शुक्रवार को वह कोचिंग आयी और अचानक से उस पर चाकू से हमला बोल दिया। इसके पीछे कारण क्या था यह पीड़िता नहीं बता सकी और हमलावर से ही इस बाबत पूछे जाने की बात कही। इस मामले में एसओ अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अभी चाकूबाजी की घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के मंगूरगढ़ गांव के सिवान स्थित गन्ने के खेत में शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का शव मिला। सूचना पर अतरौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची शिनाख्त मुन्नी निषाद (17) निवासिनी सेल्हरापट्टी के रूप में की गई। मृतका बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
पुलिस युवती की हत्या कहीं और कर घटना स्थल पर फेंकने की बात कह रही है। इसके पीछे कारण आसपास खून का छींटा पड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतका पांच भाई बहनों में चौथे नंबर पर थी। पिता व भाई रोजीरोटी के लिए दिल्ली रहते हैं। घर पर मृतका अपनी मां, दो बहनों व भाभी के साथ रहती थी। मां इसरावती की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों अजय निषाद व हरिकेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर में बृहस्पतिवार को पेड़ काट रहे अमुवारी नरायनपुर गांव निवासी साबिन सोनकर (35) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जहरीले जंतु के काटने की आशंका में परिजन पहले उसकी झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। हालत गंभीर होने पर परिजन डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने एक व्यक्ति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।