पिता व भाई रोजीरोटी के लिए दिल्ली रहते है। घर पर मृतका अपनी मां, दो बहनों व भाभी के साथ रहती थी। मां इसरावती की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों अजय निषाद व हरिकेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जांच के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है। वहीं कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। सूत्रों की माने तो पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
सुबह सात बजे पुलिस को 112 पर किशोरी के लापता होने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शरीर पर कहा-कहा चोट के निशान है यह भी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़