फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुला में कैंची बांध कटा, तीन गांवों के 150 घर डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। दाम महुला गांव के पास बना कैंची बांध शुक्रवार की भोर में पानी के दबाव से टूट गया। बांध के टूटने से तीन गांवों के 150 घर डूब गए। पानी में डूबे सामानों को बाहर निकालने में लोग जुटे रहे। छोटे बच्चों के साथ लोगों ने घरों की छतों पर शरण ली है। अनाज के पानी में डूबने के कारण घरों में चूल्हे तक नहीं जले। बांध टूटने से गुस्साए लोगों ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसके कारण लोगों के विस्थापन का सिलसिला शुरू हो गया है। महुला गढ़वल बांध पर पानी बंधे के बराबर हो गया है। जगह-जगह रिसाव बाढ़ खंड की मुसीबत को बढ़ा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की भोर में 4:30 बजे के करीब दाम महुला में बना कैंची बंधा पानी के दबाव से टूट गया। लोग गहरी नींद में सोए थे जब घर में पानी भरने लगा तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। तीन गांवों के 150 घरों में बाढ़ का पानी भर गया। इन गांवों में अफरातफरी मच गई। लोग घर गृहस्थी के सामानों को परिवार के साथ मिलकर छत पर पहुंचाने लगे। घर के छोटे बच्चों को भी तत्काल छत पर पहुंचाया गया। पशुओं को पानी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। बांध टूटने से दाम महुला के उत्तरी पुरवे के 80 घर, छिऊला के 50 घर, दक्षिण पुरवे के 55 घर पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें