फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की लाश गांव के बाहर बबूल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। इससे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हैदराबाद छतवारा गांव निवासी मनीषा यादव (20) पुत्री मल्लिका यादव सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे घर से खेत पर धान काटने के लिए जाने की बात कह कर निकली। काफी देर बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। कुछ ही देर बाद मनीषा का शव संदिग्धावस्था में गांव के बाहर स्थित बबूल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों की सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। मृतका बीए की छात्रा थी। वह दो भाई व दो बहन में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें