फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजमगढ़ से लापता हुई युवती गाजियाबाद में मिली, मुस्लिम युवक गिरफ्तार; हिन्दू संगठनों ने की थी मदद

Fri, 20 Jun 2025 10:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से गायब युवती को पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद किया है। उसके साथ मुस्लिम युवक भी था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि यही लड़का उसे भगा ले गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय तरीके से लापता हुई युवती को गाजियाबाद से सकुशल बरामद कर लिया गया है। युवती अपने प्रेमी जैद के साथ वहां मिली।

विज्ञापन


परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी कि युवती 17 जून की रात करीब 11 बजे घर से बिना किसी को बताए बाहर चली गई थी। जब वह अगली सुबह तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिजनों ने 18 जून को कोतवाली फूलपुर में गुमशुदगी की तहरीर दी। 

युवती का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा था, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करने में भी कठिनाई हो रही थी। परिजनों का कहना था कि लड़की मानसिक रूप से स्वस्थ थी और किसी तरह का पारिवारिक विवाद भी नहीं था, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया।
विज्ञापन


जैसे ही मामला पुलिस और सामाजिक संगठनों के संज्ञान में आया, आरएसएस, विहिप और स्थानीय पुलिस ने मिलकर तेजी से कार्रवाई शुरू की। विशेष सूचना और तकनीकी निगरानी के जरिए प्रेमी युगल को गाजियाबाद में ट्रेस किया गया और शुक्रवार को उन्हें बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

एसपी बोले- होगी सख्त कार्रवाइ

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हरियाणा के मेवात इलाके का रहने वाला जैद ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में आरएसएस हरियाणा प्रांत धर्म जागरण विभाग, आरएसएस गोरक्ष प्रांत के ग्राम विकास प्रमुख सत्येंद्र, विहिप गोरक्षा फूलपुर जिला संयोजक प्रशांत सिंह और आजमगढ़ पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें