फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने फांसी लगा कर दी जान, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासिनी एक नाबालिग लड़की ने शनिवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भगवानपुर सरदहा गांव निवासिनी 17 वर्षीया मनीषा सिंह पुत्री तेज प्रताप सिंह रविवार को घर पर अपने कमरे में छत के चुल्ले से साड़ी का फंदा बना कर लटक गई। शाम में परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बच्ची की लाश फंदे पर लटका देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई तो महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया गया। मृतका तीन बहनों में बड़ी थी और उसका एक भाई है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना का कारण कोई भी नहीं बता पा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें