फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर से भागी, पोखरे में डूबने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर से ही प्रेमी के घर में छिपी प्रेमिका की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। अपने घरवालों को आता देखकर वह भाग रही थी इसी दौरान पोखरे में गिर गई। लोग जब तक उसे बाहर निकालते की मौत हो गई। घटना के संबंध में युवती की बुआ के लड़के ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें गांव के एक युवक को आरोपित किया है। घटना के बाद से ही आरोपी युवक और उसके परिवार के लोग फरार हैं। पुलिस लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सोनम उर्फ सोनी (19) बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। दो बहन और एक भाई में दूसरे नंबर की सोनम के माता-पिता और भाई बहन गुजरात के सूरत में रहते हैं। जबकि वह घर पर अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। यहीं पर वह इंटर की पढ़ाई कर रही थी। सहयोग के लिए सोनम के बुआ का लड़का सूरज यादव भी साथ रहता था। सोनम का प्रेम प्रसंग गांव के संदीप शर्मा से चल रहा था। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे सोनम घर से निकली। काफी देर तक उसके न मिलने पर परिवार सहित आसपास के लोग उसे खोजने लगे। इस दौरान लोगों को शक हुआ कि सोनम कहीं गांव के संदीप शर्मा के घर तो नहीं, रात करीब दस बजे परिवार और गांव के लोग सोनम को खोजते हुए संदीप के घर पहुंच गए, इस दौरान सोनम लोगों की नजर से बचने के लिए दूसरे दरवाजे से निकलकर भागने लगी। उसे भागते देख लोग पीछे लगे तो वह पोखरे में गिर गई। गहरे पोखरे के पानी में गिरने से किसी की हिम्मत नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस जाल डालकर सोनम की लाश को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। घटना के संबंध में सोनम के बुआ के लड़के सूरज यादव ने थाने में तहरीर दी। पुलिस संदीप शर्मा के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि संदीप शर्मा सहित उसका पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें