फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आंधी-बारिश में पुरानी दीवार गिरने से बच्ची की मौत, बालक घायल

विज्ञापन
शहर के गुरुटोला मुहल्ले में आंधी-बारिश के दौरान गिरी दीवाल। संवाद
विज्ञापन
सोमवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। आंधी के दौरान पुरानी दीवार गिर गई। इस दौरान एक ही छाते लगाकर गुजर रहे अंश (6) पुत्र पिंटू और सभासद मो. अफजल की पुत्री अलीना (5) मलबे में दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

अलीना को मलबे से निकालकर लोग अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अंश भी घायल हुआ, लेकिन वह स्वस्थ है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
नगर के गुरुटोला मुहल्ले के सभासद मो. अफजल के घर के सामने अनंतपुरा में एक पुरानी दीवार थी। अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। बच्चे वहां से एक ही छाते के नीचे गुजर रहे थे कि पुरानी दीवार धराशायी हो गई।
विज्ञापन

अलीना मलबे में दब गई, जबकि अंश भी घायल हुआ। परिजन भागकर पहुंचे और मलबे को हटाकर बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद वे उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही तहसीलदार, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव और पालिकाध्यक्ष सरफराज आलम भी मौके पर पहुंच गए। परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। इस पर शव का पंचनामा कर उनके हवाले कर दिया गया।

शहर के गुरुटोला मुहल्ले में आंधी-बारिश के दौरान गिरी दीवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें