फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत पैदा हुई बच्ची तो प्रेमी ने छोड़ा, प्रेमिका ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। मृत बच्ची पैदा होने पर पति ने पत्नी को छोड़ दिया। पत्नी ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। दोनों ने दो साल पहले मंदिर में प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही युवक से प्रेम संबंध हो गया था। दोनों ने दो साल पूर्व गांव के मंदिर में विवाह तक कर लिया। साथ रहने लगे। प्रसव पीड़ा होने पर पति ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पत्नी ने मृत बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पति ने उसको अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। पत्नी ने इस बाबत थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों रिश्ते में बुआ-भतीजा लगते हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें