फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डिघिया पर खतरा निशान से 26 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारांचल में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार तीन दिनों से बढ़ रहा है। इससे तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। घाघरा नदी डिघिया नाले पर खतरे के निशान से 26 सेमी ऊपर और बदरहुवा नाले पर खतरे के निशान से 16 सेमी नीचे बह रही है।
विज्ञापन


नदी के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का डर बना हुआ है और कटान के कारण सहबदिया, गांगेपुर, परासिया, देवरा खास, राजा के झगरहवा, बाढू का पूरा, और बगहवा गांवों में घरों पर खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ के बाद गड्ढों में जमा पानी से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। शाहडीह और सहबदिया गांवों के पास पानी सड़ने लगा है। पूर्व प्रधान जोखन सिंह पटेल और विनोद सिंह पटेल ने बताया कि जूनियर हाई स्कूल सहबदिया के पास पानी निकासी की समस्या बनी हुई है, जिससे बस्ती प्रभावित हो रही है। रविवार को बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.40 मीटर था जो सोमवार को 12 सेमी बढ़कर 71.52 मीटर हो गया। जो खतरा बिंदु 71.68 मीटर से 16 सेमी नीचे हैं। डिघिया नाले पर रविवार को नदी का जलस्तर 70.49 मीटर था जो रविवार को 26 सेमी बढ़कर 70.65 मीटर हो गया। यहां पर नदी के खतरा बिंदु 70.40 मीटर से 26 सेमी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें