फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले में दो जगह खतरे के निशान के करीब पहुंची घाघरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में खतरे के निशान को छूने के करीब है। जलस्तर डिघिया नाले पर लाल निशान से एक सेमी नीचे, जबकि बदरहुंआ नाले पर 28 सेमी नीचे बह रहा है। पिछले दो दिनों से घाघरा के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, इससे तटवर्ती ग्रामीणों में बाढ़ का संकट फिर मंडराने लगा है। पिछली बाढ़ से प्रभावित ग्रामीण ठीक से उबर भी नहीं पाए थे कि जल स्तर बढ़ने से उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं। संपर्क मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है और पशुओं के चारे की समस्या भी गंभीर हो गई है। घाघरा के कटान के कारण देवारा खास, राजा के झगरहवा, बगहवा और बाढ़ू का पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। सहबदिया परसिया गांव के सामने भी कटान तेज है। इससे सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि घाघरा में विलीन हो चुकी है। सांवरिया गांव के विनोद सिंह पटेल और जोखन सिंह पटेल ने बताया कि पिछले जुलाई और अगस्त माह से घाघरा नदी उनकी कृषि योग्य भूमि को लगातार काट रही है, लेकिन अब तक मूल्यांकन नहीं हुआ है। इससे मुआवजा नहीं मिल सका। देवारा खास के राजा के झगरहवा बस्ती के निवासी केडी, गुल्लू और द्वारका का कहना है कि उनकी खेती योग्य भूमि और घर भी कट रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं मिला है। पूरा गांव कटी हुई भूमि के मुआवजे के लिए प्रतीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन

00

नदी का जलस्तर

लाटघाट। बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.31 मीटर रिकार्ड किया गया था जो बढ़कर 71.40 मीटर हो गया। जबकि डिघिया नाले का जलस्तर शनिवार को 70.08 मीटर था। जो रविवार को बढ़कर 70.39 मीटर हो गया है। बदरहुवा का न्यूनतम जल स्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम 73.52 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें