फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा, गांवाें में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। देवारा क्षेत्र की घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ रहा है। इाो देवारा गांव के लोगों की नींद उड़ गई है। शुक्रवार को बदरहुआ नाले पर 33 तो डिघिया नाले पर 26 सेमी नदी का जलस्तर बढ़ा। तीनों बैराजों से नदी में 339177 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। बृहस्पतिवार की रात घाघरा नदी का पानी सगड़ी तहसील क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में घुस गया। इससे इन गांवों में अफरातफरी मच गई। बाढ़ का पानी तेजी से ग्राम पंचायत हाजीपुर चक्की, देवारा खास राजा, शाहडीह, बांका, बुढ़नपट्टी, सोनौरा, मानिकपुर, अभन पट्टी आदि गांवों में पहुंच गया है। बांका गांव के पूर्व प्रधान कुशहर निषाद ने बताया कि बाढ़ का पानी गांव को चारों तरफ से घेर लिया है। अब आवागमन के साथ अन्य समस्याएं भी बढ़ती जा रही है।
बाढ़ प्रभावित गांवों में पशुओं के चारे की समस्या हो रही है। सीवान में पानी भरने से लोग तीन किमी दूर से चारा ला रहे हैं। प्रशासन की तरफ से चारे की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। प्राथमिक विद्यालय भदौरा और देवारा खास राजा के बगहवा में पानी घुस जाने से विद्यालय को बंद कर दिया गया है। बदरहुआ नाले पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 71.89 मीटर से 33 सेमी बढ़कर शुक्रवार को 72.25 मीटर हो गया। वहीं, डिघिया नाले पर जलस्तर 71.09 मीटर से 26 सेमी बढ़कर 71.35 मीटर हो गया। गिरिजा बैराज से 180107 शारदा बैराज से 149878 और सरयू बैराज से 9192 क्यूसेक डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन

हरैया विकास खंड के गांगेपुर मठिया गांव के लगभग 50 बच्चे बीते एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा रहे हैं। रास्ते में एक फीट से ज्यादा गंदा पानी भरा हुआ है। जिसकी निकासी नहीं हो पा रही है। गांव के आधा दर्जन बच्चों की तबीयत भी खराब हो चुकी है। बच्चों को खाज खुजली व बुखार की समस्या बनी हुई है। बीमार बच्चों को परिजन प्राइवेट अस्पताल में दवा इलाज कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय लेखपाल से लेकर एसडीएम तक शिकायत किया। फिर भी जल की निकासी नहीं हुई। बरसात, नाबदान, शौचालय का गंदा पानी रास्ते पर जमा है। संबंधित अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें