फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बदरहुंआ में लाल निशान से पार हुई घाघरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। डिघिया नाले पर दो दिन से खतरा निशान के ऊपर बह रही घाघरा का जलस्तर शुक्रवार की सुबह बदरहुंआ गेज पर भी खतरा निशान से ऊपर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के कई रास्तों पर पानी आ गया है। ग्रामीण पानी के बीच से होकर आवागमन करने को विवश हैं।
विज्ञापन

घाघरा विगत पांच दिनों से लगातार बढ़ रही है। विभिन्न बैराजों से नदी में छोड़े जा रहे पानी और पहाड़ों पर हो रही बारिश का परिणाम है कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। दो दिनों से नदी डिघिया गेज पर खतरा निशान से ऊपर बह रही थी। वहीं शुक्रवार की सुबह नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर भी खतरा बिंदु को पार गया। जलस्तर में बढ़ाव का परिणाम है कि क्षेत्र के कई रास्तों पर पानी भर गया है। जिसके कारण ग्रामीण पानी के बीच से होकर आवागमन कर रहे हैं। हाजीपुर पुलिया के साथ ही महुला गढ़वल बांघ से देवारा खास राजा का झगरहवा का पुरा जाने वाले मार्ग पर भी बाढ़ का पानी आ गया है।
जलस्तर से कई क्षेत्रों में कटान भी तेज हो गई है। देवारा खास राजा गांव के चक्की हाजीपुर, फूल बदन का पुरवा, झंडी का पुरवा, समरजीत का पुरवा, दशरथ का पुरवा पानी से घिर गया है। हाजीपुर पुलिया के पास संपर्क मार्ग कट जाने से सैकड़ो ग्रामीणों की आवागमन की समस्या हो गई है। कई लोग जान जोखिम में डालकर आ जा रहे हैं। वहीं चक्की, बांका बूढ़नपट्टी ,चक्की हाजीपुर के लोगों का आवागमन नदी बढ़ने से बंद हो गया है।
विज्ञापन

कोट
बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। तटबंध पर बाढ़ चौकियाें को अलर्ट किया गया है। नाव की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। लोगों से संपर्क बनाया जा रहा है और ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है कि जो भी समस्या हो कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दें। -अतुल कुमार गुप्ता, एसडीएम सगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें