फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घाघरा का बढ़ाव जारी, संपर्क मार्ग पर चढ़ा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। तटवर्ती क्षेत्रों में घाघरा के पानी से कटान भी शुरू हो गया है। इतना ही नहीं संपर्क मार्गो पर भी पानी भरने लगा है। पूर्व में क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग को ठीक न कराए जाने से लोगों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। विकास खंड हरैया के सहबदिया सुल्तानपुर गांव में घाघरा का पानी खेती योग्य जमीन को काट रहा है। जब तक दर्जन भर किसानों के खेती योग्य जमीन घाघरा की जलधारा में समाहित हो चुके है। पिछले साल आई बाढ़ में देवरांचल के कई संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे। उक्त संपर्क मार्गो को अब तक ठीक नहीं कराया गया है। इस बार जलस्तर में बढोत्तरी होते ही संपर्क मार्ग पर पुन: पानी भर गया है। जिससे कमर भर पानी से होकर लोग आने-जाने को मजबूर है। सर्वाधिक परेशान स्कूल जाने वाले बच्चे व कामगार लोग हो रहे है। संपर्क मार्ग पर पानी भरने से चक्की, हाजीपुर, देवारा, खासराजा, भदौरा, हाजीपुर शाहडीह, बांका बुढन पट्टी आदि के ग्रामीण सर्वाधिक परेशान हो उठे है। देवारा खास राजा के प्रधान प्रतिनिधि राम सिंगार यादव, प्रधान बांका हीरालाल यादव आदि ने बताया कि पिछले साल दर्जनों संपर्क मार्ग काट गए थे, जिसमें किसी का भी निर्माण नहीं कराया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें