फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिघिया गेज घाघरा खतरा बिंदु से 33 सेमी ऊपर

Sun, 16 Jul 2017 11:17 PM IST
azamgarh
विज्ञापन
मुराली का पुरा में कटान जारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लाटघाट। विगत कई दिनों से घाघरा के जलस्तर में हो रही बढ़ोत्तरी अब घटाव की ओर है। रविवार को नदी के जलस्तर में घटोत्तरी दर्ज की गई लेकिन नदी जलस्तर अभी भी खतरा बिंदु से ऊपर है। एडीएम वित्त और राजस्व वीके गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।       
विज्ञापन



घाघरा के जलस्तर में तीन दिनों के बाद रविवार को घटोत्तरी देखने को मिली। नदी का जलस्तर रविवार को बदरहुंआ गेज पर 71.69 मीटर और डिघिया गेज पर 70.73 मीटर दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को बदरहुंआ गेज 71.70 मीटर और डिघिया गेज पर 70.74 मीटर था। नदी बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर से एक सेमी और डिघिया गेज पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर से 33 सेमी ऊपर बह रही है। हालांकि जलस्तर घट गया है लेकिन कटान जारी है।

देवारा खासन राजा गांव के मुराली का पुरवा में कटान जारी होने से कटान के मुहाने पर खड़े 14 परिवारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। लोग अपना आशियाना खुद ही उजाड़ने में लगे हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पांच नाव लगाई गई हैं। चक्की में दो मानिकपुर में एक शाहडीह में एक सोनौरा में एक नाव लगाई गई है। चक्की गांव चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है। बाढ़ चौकी हाजीपुर पर तैनात पशु चिकित्सक डा. एके गुप्ता और रामराज यादव चक्की गांव पहुंचकर छोटे लाल यादव के बीमार पशुओं का इलाज किए। वहां लगभग आधा दर्जन पशु बीमार बताए जा रहे हैं।   
विज्ञापन



रेनकट से कमजोर हुआ महुला-गढ़वल बांध      
लाटघाट। मसूरियापुर, नैनीजोर, शाहडीह, परसिया और हाजीपुर के पास बंधे में रैन कट  बना हुआ है। बंधे पर पानी का दबाव बढ़ा तो बंधा जर्जर हालत में पानी के दबाव को नहीं सह पाएगा। बाढ़ खंड के अधिकारी इससे अनभिज्ञ हैं। बता दें कि 1960 के दशक में निर्माण हुआ महुला गढ़वल बांध की  हालत बहुत अच्छी नहीं है और बंधे की सुरक्षा पर अब तक न जाने कितने रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

बंधे की मरम्मत करके पाटने के लिए लाखों रुपए खर्च हुए पर आज भी जगह-जगह बंधे में होल  बना हुआ है। तहसीलदार सगड़ी हीरालाल ने कहा कि बंधे में रैन कट की सूचना और मरम्मत के लिए बाढ़ खंड विभाग को सूचित कर दिया गया है।      
  
कई गांवों का महुला गढ़वल बांध से संपर्क टूटा      
लाटघाट। विगत तीन दिनों तक लगातार बढ़ने वाली घाघरा नदी अब घटने लगी है लेकिन आज भी क्षेत्र दर्जनभर गांव पानी से घिरे हुए हैं। जिसमें चक्की गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। तो वही देवारा खास राजा के 38 पुरवा, शाहडीह, सोनौरा, अभनपट्टी, अजगरा, मगर्वी, मानिकपुर भी पानी से घिरे हुए हैं। इनके रास्ते में पानी जमा है महुला गढंवल बांध से संपर्क मार्गों का संबंध टूट गया है।      
 
एडीएम के पहुंचते ही संचालित हुई बाढ़ चौकियां      
आजमगढ़। एडएम वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरान करने के लिए पहुंचे। उनके पहुंचने से पूर्व ही सभी बाढ़ चौकियां एक्टिव मिली। एडीएम ने हाजीपुर में बाढ़ चौकी का निरीक्षण करते हुए कहा कि अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है फिर भी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों को होना चाहिए।

जो लोग बाढ़ चौकी पर अनुपस्थित पाए जाएं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर में रह रहे कटान पीड़ित सीताराम, रामजतन, दलित जीत बंधन, हरि नंदा, मुन्नी को तत्काल हॉस्पिटल खाली कराकर उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित लेखपाल को फटकार लगाते हुए कहा कि हाजीपुर के पटना में जहां जमीन आवंटित की गई है वहां उनको तत्काल जमीन मुहैया करा दी जाए और रास्ते का प्रबंध किया जाए। हाजीपुर प्रधान सुभाष पटेल को कहा कि मनरेगा से रास्ते का निर्माण कराएं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें