फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ी घाघरा

Sun, 03 Sep 2017 11:57 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
गांव हुआ बाढ़ के पानी से जलमग्न।
विज्ञापन
तीन दिन तक लगातार घटाव के बाद घाघरा ने अपनी चला फिर बढ़ा दी है। इससे बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के माथे पर फिर चिंता की लकीरें खिंच आई हैं। रविवार शाम बदरहुआ गेज पर घाघरा के जलस्तर में सात सेमी और डिघिया गेज पर 14 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं कटान बढ़ने और संक्रामक बीमारियों के पैर पसारने से ग्रामीणों की परेशानी में इजाफा हो गया है।     
विज्ञापन

शनिवार को घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुवा गेज पर 71.36 मीटर और डिघिया पर 70.37 मीटर पर था। रविवार शाम को बदरहुवा गेज पर जलस्तर 71.43 मीटर और डिघिया में 70.50 मीटर दर्ज किया गया। डिघिया में नदी अभी भी लाल निशान से ऊपर बह रही है। बदरहुवा में लाल निशान 71.68 और डिघिया में 70.40 मीटर पर है। तीन दिन तक पानी घटना से बाढ़ प्रभावितों ने राहत की सांस ली थी कि धीरे धीरे उन्हें बाढ़ के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी और वो सामान्य जीवन शुरू कर सकेंगे। लेकिन पिछले दो दिन में हुई मूसलाधार बारिश और ऊपर से पानी छोड़े जाने के कारण रविवार को घाघरा का पानी फिर एकाएक बढ़ गया। इससे ग्रामीणों की उम्मीद एक बार फिर टूटती नजर आ रही है। बाढ़ के कारण गांव के संपर्क मार्ग टूट चुके हैं। देवारा खास राजा, बांका, बुढ्नपट्टी आदि गांवों का संपर्क मार्ग ध्वस्त हो चुका है। इससे करीब 10 हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। काफी दिन से पानी जमा होने के कारण दुर्गंध उठनी शुरू हो गई है। इससे गांव मे वायरल फीवर, खाज-खुजली आदि का प्रकोप बढ़ गया है। बीमार को चारपाई से ही बाहर बंधे तक ले जाया जा सकता है। देवारा खास राजा के प्रधान पल्टन यादव ने कहा कि जब तक रास्ता सही नहीं होगा, ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि जिलाधिकारी ने कहा है कि पानी उतरते ही मनरेगा से मार्गों का मरम्मत कराई जाएगी। लेकिन ये पानी उतरने के बाद ही संभव है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें