फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत कराएं टीकाकरण : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विशाल भारद्वाज ने सीएमओ को निर्देश दिया है कि टीकाकरण केन्द्रों पर ड्यू लिस्ट के अनुसार बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं। जिन टीकाकरण केन्द्रों पर प्रगति कम पायी जा रही है, वहां एमओआईसी के द्वारा मानिटरिंग कराते हुए ड्यू लिस्ट के अनुसार शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का टीकाकरण किया जाना है, यदि वे बीमार हैं तो उनकी जांच कर दवा उपलब्ध कराएं। वह बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय नियोजन व जिला टास्क फोर्स की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत कृमि से बचने के लिए अल्बेंडाजोल की दवा बीएसए के माध्यम से समस्त विद्यालयों में खिलाना तय करें। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को दवा खिलायें। छूटे हुए बच्चों को 17 अगस्त को दवा खिलाई जाए। इस कार्य में फ्रन्ट लाइन वर्करों को शामिल कर कार्य कराएं। इसका प्रचार-प्रसार एफएम रेडियो से भी कराएं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि मैम व सैम बच्चों का सर्वे कराकर ई-कवच पोर्टल पर उनकी फीडिंगकराएं। सीएमओ ने बताया कि बिटामिन ए सम्पूर्ण अभियान 16 अगस्त से शुरू होगा, इसके तहत 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को बिटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। डीएम ने नियमित टीकाकरण केन्द्रों पर आशा व आंगनवाड़ी के माध्यम से बच्चों को बिटामिन-ए की खुराई पिलाने को कहा। इस दौरान सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, सीएमओ डा. आईएन तिवारी, एसीएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें