फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विद्यार्थियों को सौंपी गई हाऊस कैप्टन की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक के हमीदपुर शहीदवारा स्थित सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में बृहस्पतिवार को बैज सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को हाऊस कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य अरूण कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों को अलंकरण दिवस की महत्ता बताई। कहा कि विद्यार्थी आगे चलकर समाज व देश के नवनिर्माण में अपना योगदान करें। इस दौरान हेड ब्वाय हेड गर्ल (विद्यालय कप्तान बालक एवं बालिका) हाऊस कैप्टन गांधी हाऊस, तिलक हाऊस टैगोर हाऊस एवं प्रताप हाऊस तथा ईको फ्रेंडली इंचार्ज अनुशासन इंचार्ज एवं कक्षा प्रमुख आदित्य सिंह एवं वैष्णवी, सिंह को स्कूल कैप्टन एवं विभिन्न विद्यार्थियों अंशदीप, अनुष्का, प्रत्यक्ष, पलक, आसूष शीफा, अश्विन सुहानी आदि को हाऊस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई। संचालन सरिता यादव एवं अभिषेक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर निशा सिंह, शालिनी, आफाक, संजय, शिवांगी, यामिनी, आशुतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें