फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 शेल्टर होम और 10 कम्युनिटी किचन की जीयो टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन करने के लिए 33 शेल्टर होम बनाए गए हैं। इसके साथ ही गरीबों और असहायों को खाना उपलब्ध कराने के लिए 14 स्थानों पर कम्यूनिटी किचन भी बनाया गया है। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि इसमें 25 शेल्टर होम और 10 कम्यूनिटी किचन की जियो टैगिंग कर दी गई है। शासन से एक एप जारी किया गया है। अब इस एप के माध्यम से इन पर नजर रखी जा सकेगी। एप पर यहां तैनात अधिकारी और कर्मचारियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

हाइजीन का प्रशिक्षण आवश्यक
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि सामुदायिक किचन और राहत शिविरों का नियमित निरीक्षण और सदस्यों को हाइजीन का उचित प्रशिक्षण देना आवश्यक है। इसके लिए समिति का गठन किया गया है। इसमें नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व 9454417923, एडीएम प्रशासन 9454417922 और एफएसओ संजय कुमार सिंह निजामाबाद, राकेश शुक्ला, फूलपुर, राम बुझावन चैहान लालगंज व मार्टीनगंज, हरेन्द्र सदर, अंकित कुमार सिंह सगड़ी, देवेश कुमार मिश्रा बूढ़नपुर, रामचन्द्र यादव मेंहनगर, प्रेमचन्द नगर पालिका मुबारकपुर व दिनेश कुमार राय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ शामिल हैं। सभी सामुदायिक किचन व राहत शिविरों के साथ ही साथ स्वैच्छिक संस्थाओं की ओर से संचालित किचन का भी नियमित निरीक्षण करने को कहा है। कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पके खाने का रखें विशेष ध्यान
डीएम एनपी सिंह ने कहा कि किचन में बनने वाले भोजन की जांच जरूरी है। दाल, अनाज और सब्जियों का पूरा इस्तेमाल हो। पकाने और भंडारण का स्थान और बर्तन नि:संक्रमित हों। हाथ धोने व किटाणु शोधन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और साबुन हो। भोजन तैयार करते समय हाथों में ग्लव्स और बाल को ढंककर रखें। बेकार सामग्री के निस्तारण की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

प्रशासन के माध्यम से ही दें खाद्य सामग्री
डीएम ने स्वैच्छिक संगठनों और समाजसेवियों से अपील की कि जरूरतमंदों को राशन का वितरण जिला प्रशासन के माध्यम से ही करें। इसके लिए एडीएम प्रशासन को नोडल बनाया गया है। पका भोजन बांटने से परहेज करें। इसके साथ ही राशन का वितरण लोगों के घरों पर जाकर करें। उन्हें एक स्थान पर एकत्र न करें।एक स्थान पर एकत्र करने से सामाजिक संक्रमण का खतरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें