फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा हरदो में बनेगा लोहिया इको पार्क

Mon, 20 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
माता प्रसाद पांडेय को सम्मानित करते विधायक डा. संग्राम यादव
विज्ञापन

विज्ञापन

अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के गौरा हरदो स्थित प्रथम बहिरादेव स्थल पर लोहिया इको पार्क के निर्माण के लिए भूमिपूजन रविवार को हुआ। भूमि पूजन विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने किया।

भूमि पूजन के बाद जनसभा में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बहिरा देव तपस्थली है। यहां पार्क की उपयोगिता में और वृद्घि होगी। कहा कि भाजपा की तरह समाजवादी पार्टी समाज को बांटने का काम नहीं करती। भाजपा के लोग देश और प्रदेश को आग के मुहाने पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। मीडिया को उद्योगपतियों के हाथ की कठपुतली बताते हुए कहा कि कैराना और मुज्जफरनगर की घटना भाजपा और मिडिया की देन है।
विज्ञापन


ये लोग लोकसभा चुनाव की तरह विधान सभा चुनाव में भी जनता को बरगलाना चाहते हैं लेकिन जनता अब बहकावे में नहीं आने वाली है। जन धन योजना के तहत सिर्फ लोगों के खाते खोले गए लेकिन समाजवादी पेंशन योजना के तहत प्रदेश सरकार ने खाते में पैसा भेजा। बसपा पर निशाना साधते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो पैसे लेकर टिकट देता हो उससे आप क्या उम्मीद करेंगे।


माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि इस प्रदेश में जो भी विकास हुआ है वह नेता जी ने किया है। हम तो नेता जी के सेवक हैं। नेता जी के स्नेह से ही इस जिले का विकास हो पाया है। अतरौलिया में सारे विकास कार्य हो रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे। मरते दम तक अतरौलिया के विकास के लिए जो बन पाएगा वह करेंगे। मंत्री वसीम अहमद ने कहा कि बलराम यादव ने जो कार्य अतरौलिया के लिए किया है वह कार्य कोई नहीं कर सकता। 


सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि किसानों के लिए जो कार्य नेता जी ने किया वह कार्य किसी ने नहीं किया। भाजपा तो हमेशा अमन चैन बिगाड़ने का काम करती है। किसी ने नहीं सोचा था कि यहां एक्सप्रेस-वे सड़क बनेगी, लेकिन मुख्यमंत्री ने यह भी कर दिखाया। विधायक संग्राम यादव ने कहा पार्क 8224.83 लाख रुपये की लागत से बनेगा। जिसमें तीन ट्यूबवेल, बास्केट बाल कोर्ट, बालीबाल फील्ड, कबड्डी फील्ड आदि के साथ ही खेल के उपकरण भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्रज से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य और ब्रज की होली की प्रस्तुति कर सभी लोगों का मन मोह लिया। विधायक बेचई सरोज, श्याम बहादुर यादव, अंशा यादव, हरिप्रसाद दुबे, गुड्डू यादव,  उपस्थित थे। अध्यक्षता रामवृक्ष राजभर तथा संचालन वर्मन यादव ने किया ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें