फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतका पार्टी का हैरतअंगेज प्रदर्शन

Sun, 29 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में आयोजित तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेले के दूसरे दिन शनिवार को आगरा से आई गतका पार्टी ने शस्त्रों के हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया। इस दौरान गुरुद्वारा में श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहब के समक्ष शीश नवाया जबकि संगत सबद कीर्तन से निहाल हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड पाठ से हुआ। इसके बाद गुुरुद्वारे से निशान साहेब को लेकर श्रद्धालुअ गुरुनानक घाट पहुंचे। आगरा से गतका पार्टी के साथ आए बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में गतका पार्टी ने शस्त्र कला का प्रदर्शन आनंद बाग स्थित निशान साहेब के दर्शन के बाद शुरू किया। इसके बाद नई सड़क, ग्रामीण बैँक, चौक पर जगह-जगह हैरतअंगेज प्रदर्शन होते रहे। जिसमें आग का गोला, तखाल से केला काटना, चरखी तलवारबाजी, लाठी भांजना, सिर पर नारियल तोड़ना आदि शामिल रहा। जिसे देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली।

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष पुलिस के साथ चल रहे थे। पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं नगरवासियों द्वारा कलाकारों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह  के साथ ही काफी संख्या में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें