फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा दिग्गजों का जमावड़ा

Fri, 10 Jul 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के कुंवर सिंह उद्यान में शनिवार को आयोजित दलित महासम्मेलन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव सहित प्रशासनिक अधिकारियों कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और गाजीपुर के विधायक सुभाष पासी लगातार तैयारियों में जुटे हैं। बताया कि बरसात के मद्देनजर वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को परेशानी न हो। बताया कि चौराहों पर दलित नेताओं में होर्डिंग और पोस्टर लगाने की होड़ लगी है। दलित समाज के सपा की ओर झुकाव को देखते हुए उत्साहित सपा के नेता विधायक बृजलाल सोनकर, बेचई सरोज, भोला पासवान, दीपचंद विशारद, दुर्ग विजय राम, कल्पनाथ पासवान, राजेंद्र प्रसाद दलितों से संपर्क कर रहे हैं। प्रदेेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामदर्शन यादव ने भी मुबारकपुर, अमिलो, जहानागंज में दलित समाज के बीच सम्मेलन में पहुंचने के लिए जनसंपर्क किया। डा. हरिराम सिंह यादव और एसके सत्येन व्यवस्था की कमान संभाल रखी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें