फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता बुजुर्ग का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर नारपतपुर नाला के पास मंगलवार की सुबह आठ बजे एक बुजुर्ग का शव ग्रामीणों ने देखा। देखते ही देखते वहां ग्रामीण एकत्र हो गए। मौके पर पवई थानाध्यक्ष बृजेश सिंह भी पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव की शिनाख्त क्षेत्र के बागबहार गांव निवासी 85 वर्षीय अभय राज पुत्र विशेश्वर के रूप में की। परिजन मृतक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे हैं। मृतक अभय राज की पुत्री सुमित्रा ने बताया कि उनका घर बागबहार गांव में है। उनके पिता अभय राज 24 सितंबर को घर से लापता हो गए थे। उनकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद पवई थाने में गुमसुदगी लिखाई गई थी। सुमित्रा ने बताया कि उनके पिता की मानसिक हालात काफी दिनों से ठीक नहीं थी। वे कई बार घर से भाग गए थे। उन्हें बार-बार खोजकर घर ले आते थे। 24 सिंतबर को फिर घर से वह गायब हो गए। खोजबीन की गई फिर भी उनका पता नहीं लगा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें