फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फेंका कूड़ा तो कटेगा चालान

Sat, 20 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
निरीक्षण
विज्ञापन
शहर के चौराहों, तिराहों का सुंदरीकरण करने के बाद जिलाधिकारी सुहास एलवाई अब नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने शनिवार को एलवल मुहल्ले में सफाई अभियान की शुरुआत की।  उन्होंने दूकानदारों से कहा कि अपने दूकान के सामने डस्टविन रखें। जो भी दूकानदार कूड़ा सड़क पर फेंकते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ तत्काल चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। गलियों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि  शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने में जिला प्रशासन कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगा।
विज्ञापन


उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देशित किया कि गंदगी वाले स्थानों पर डस्टविन रखवाएं। 9जो संसाधन नगरपालिका के पास हैं सभी संसाधनों का सफाई में भरपूर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने सफाई नायकों और सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि जो भी दुकानदार या मुहल्लेवासी सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए मिले तत्काल उनका चालान काटें।  इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन शाम को उन्हें उपलब्ध कराई जाए।

सफाई अभियान प्रतिदिन तीन बजे से छह बजे तक चलाया जाएगा। इसके निरीक्षण के लिए प्रतिदिन अधिकारियों से अलग-अलग मुहल्लों का सत्यापन भी कराया जाएगा। अभियान के आगे भी सफाई की सतत प्रक्रिया जारी रहेगी। जिलाधिकारी ने डीएवी कालेज के सामनेउ अवैध अतिक्रमण पर उप जिलाधिकारी सदर अमृतलाल बिंद को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


वहीं बगल में बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर पर जमे घास-फूस की सफाई कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिया। उन्होंने कालीचौरा मेनबंधा, एलवल पुलिस चौकी, बर्फखाना रोड से बच्चाबाबू पेट्रोल पंप तक, गुरूद्वारा गली, कांशीराम आवास से ओवरब्रीज तक सफाई का निरीक्षण किया। मौके पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ओम प्रकाश, नगरपालिक अध्यक्ष के प्रतिनिधि दीनू जायसवाल, सफाई नायक नरेंद्र, ज्ञानेंद्र, दिनेश, कमलदेव, विजय, शिव प्रकाश, असलम आदि उपस्थित थे।

समय से स्कूल  न आने वालों पर   करें कार्रवाई : बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर शुक्रवार की रात कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी सुहास एलवाई की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में औचक छापेमारी कर विद्यालय समय से न आने वाले अध्यापकों का वेतन रोकने और निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने गिरते शिक्षा के स्तर पर चिंता जताई। 

जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी रामकुमार सिंह और सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी का निर्देश दिया कि जहां अध्यापक अधिक हैं, वहां से हटाकर जिस विद्यालय पर अध्यापकों की कमी है, वहां स्थानांतरण करें। कहा कि कुछ अध्यापक समय से नहीं आते और कुछ बिल्कुल नहीं आते हैं। ऐसे अध्यापकों के ऊपर निलंबन की और वेतन रोकने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। मौके पर सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश प्रजापति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें