यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा जल्द शुरू होने वाली है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर संबंधित शिक्षा विभाग के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अमले ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। बीते वर्ष यूपी टेट परीक्षा में सेंधमारी का बड़ा प्रयास हुआ था।
यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरूआत होने वाली है। जिसे लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। बीते साल हुई यूपी टेट परीक्षा में सेंधमारी के बड़े प्रयास को देखते हुए इस बार हर कदम फूंक-फूंक कर रखा जा रहा है। एसपी ने तो सोमवार को मीडिया से वार्ता में अपनी रणनीति व तैयारियों का खुलासा करते हुए यहां तक कह दिया कि नकल का किसी भी स्तर पर प्रयास करने वाले पर गैंगेस्टर एक्ट के साथ ही रासुका तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा जल्द शुरू होने वाली है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर संबंधित शिक्षा विभाग के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अमले ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है। बीते वर्ष यूपी टेट परीक्षा में सेंधमारी का बड़ा प्रयास हुआ था। जिसे देखते हुए इस बार कड़ी चौकसी व निगहबानी का इंतजाम पुलिस विभाग ने किया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि नकल कराने का किसी भी तरह का प्रयास हुआ तो संबंधित के खिलाफ गैगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करा कर संपत्ति तक कुर्क की जाएगी। वहीं एनएसए तक की कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात लोगों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर एलआईयू व सादे वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाएगी। बोर्ड परीक्षा में किसी भी तरह की सेंधमारी पुलिस महकमा नहीं होने देगा।
बोर्ड परीक्षा 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
24 घंटे रहेगी पुलिस की निगहबानी
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की 24 घंटे निगहबानी रहेगी। जहां प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं रखी होंगी, उसकी निगरानी पुलिस कर्मियों द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही सीसी टीवी के माध्यम से भी पुलिस महकमा परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए रखेगा। निकाला गया 10 साल का रिकार्ड
आजमगढ़। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमा तत्पर है। एसपी ने बताया कि बीते 10 सालों के बोर्ड परीक्षा के दौरान दर्ज हुए मुकदमों का ब्यौरा निकाल कर मंथन किया जा रहा है। जो भी इसमें ज्यादा संदिग्ध नजर आएंगे, उनकी कड़ी निगहबानी की जाएगी।
थानेदारों को दिया गया सात दिन का टारगेट
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों का मौका मुआयना कर आख्या रिपोर्ट तलब की गई है। सात दिनों के अंदर थानेदारों को परीक्षा केंद्रों की पड़ताल कर रिपोर्ट देनी है। जिसके आधार पर जहां भी कमियां मिलेगी, उसे दुरूस्त कराया जाएगा।