फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तमसा बचाओ अभियान चलाएगा गंगा समग्र

विज्ञापन
गंगा समग्र की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी । श्रोत-संगठन
विज्ञापन
नगर के कोलपांडेय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गंगा समग्र की बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आर्यमगढ़ विभाग के संघ चालक सुरेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तमसा नदी के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 अगस्त को दुर्वासा धाम में तमसा बचाओ जागरण गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसके बाद अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में आजमगढ़ से बलिया तक ‘तमसा बचाओ यात्रा’ निकाली जाएगी। अभियान के दौरान तमसा नदी की सफाई और संरक्षण के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
गंगा समग्र गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र ने कहा कि पौराणिक महत्व वाली तमसा नदी गंगा की प्रमुख सहायक नदी है। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए उसकी सहायक नदियों का स्वच्छ होना भी उतना ही आवश्यक है।
विज्ञापन

बैठक का संचालन गंगा समग्र आर्यमगढ़ विभाग के संरक्षक पं. सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुंदन’ ने किया। बैठक में तमसा प्रभाग के संयोजक दिलीप, जिला संरक्षक डॉ. एच.एन. पाठक, जिला संयोजक महंत संजय दास, संपर्क प्रमुख राजेश रंजन, नगर प्रचार प्रमुख गिरीश सेठ, रणविजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें