फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल के लिए भेजी गई गैंगरेप पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र में नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। वहीं सोमवार को पीड़िता को मेडिकल मुआयने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग बीते शनिवार को सुबह दस बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और फिर दुष्कर्म करने के चार घंटे बाद स्कूल के पास लाकर छोड़ दिया। बच्ची घर पहुंची तो परिवारीजनों को घटना से अवगत कराया। परिजन उसे लेकर महुला चौकी पहुंचे। रविवार को रौनापार थाने पर नामजद तहरीर दी। परिजनों ने घटना के बाबत बिल्लू नाऊ व छोटू मौर्या को नामजद किया था। सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची को मेडिकल मुआयने के लिए महिला सिपाही की अभिरक्षा में मेडिकल मुआयने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी गिरफ्तार हैं। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें