फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मायके में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, घर में घुसकर तीन युवकों ने की दरिंदगी

Wed, 09 Aug 2023 08:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के एक गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव स्थित मायके में रह रही विवाहिता के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो तीनों फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीदारगंज थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय विवाहिता अपने मायके में रहती है।

विज्ञापन


मंगलवार रात वह खाना खाने के बाद सोने चली गई। रात करीब 12 बजे तीन युवक उसके घर में घुस गए। इसकी भनक किसी को नहीं लगी। उन्होंने युवती के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो परिजन भी पहुंचे। उनकी आवास सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक तीनों युवक फरार हो गए।

दीदारगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर लाला उर्फ आदर्श राजभर, राजन यादव व पुतिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: दिव्यांग बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की कठोर कैद, 5 साल पुराने मामले में सजा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें