फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी परिवार की सोच बनिया जैसी

Wed, 29 Apr 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के सभागार में मंगलवार की शाम आयोजित बहुजन मुक्ति पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के परपौत्र राजरत्न अंबेडकर ने कहा कि गांधी परिवार की सोच बनिया जैसी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एससी/एसटी, ओबीसी जाति की मदद मुसलमानों ने जिस प्रकार बाबा साहेब अंबेडकर के समय में किया था, उसका परिणाम रहा कि आज़ादी के पहले तक शेडयूल कास्ट, ओबीसी एवं मुसलमानों का न्याय पालिका, कार्य पालिका पर 33 प्रतिशत कब्जा रहा लेकिन आज वह संख्या घटते-घटते दो प्रतिशत भी नहीं रह गई है।

वाम सेल्फ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेश्राम ने कहा कि कुछ वर्गों की साजिश से भारत-पाकिस्तान का बंटवारा किया गया था। नगर पालिका मुबारकपुर के अध्यक्ष डा. शमीम अहमद ने कहा कि हमारा संबंध किसी राजनीतिक पार्टियों से नहीं है। रिजवान अहमद, अम्मार अदीबी, आमिर फहीम, कारी शफीक  अहमद, कासिम जव्वादी, मौलाना कमरूजमा, मास्टर तुफैल अहमद आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन निर्मल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें