फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी हाल के सुरक्षा के होंगे उपाय, लगेंगी दुर्लभ तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कलक्ट्रेट के प्रथम तल पर स्थित गांधी हाल की सुरक्षा के लिए तीन तरफ से चैनल लगाए जाएंगे। बंदरों से सुरक्षा के लिए रात में यहां ताला बंद किया जाएगा। इसके साथ ही गांधी हाल में जनपद के ऐतिहासित और पौराणिक इमारतों की तस्वीरें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के प्रथम तल पर स्थित एक हाल को गांधी हाल का नाम दिया गया है। यहां महात्मा गांधी के जुड़े प्रसंगों की तस्वीरें लगाई गई है। हाल के खुला होने से इन तस्वीरों को बंदरों की ओर से नुकसान पहुंचाया जा रहा था। जिला प्रशासन इस हाल में जनपद की ऐतिहासिक इमारतों और पौराणिक स्थलों की तस्वीरें लगाने का फैसला लिया है। फिलहाल इन तस्वीरों को एकत्र करने का कार्य किा जा रहा है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि बंदरों से इन तस्वीरों की सुरक्षा के लिए तीन तरफ से हाल में चैनल लगाया जाएगा। रात में इसे बंद कर दिया जाएगा। सुबह वर्किंग टाइम पर ये आम लोगों के लिए खुला होगा। कलक्ट्रेट आने वाले लोग इस हाल में गांधी जी के प्रसंगों के साथ ही जनपद की ऐतिहासिक और पौराणिक इमारतों के बारे में जागरूक हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें