फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू और शास्त्री जी को किया याद

Sun, 02 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
बापू और शास्त्री जी को किया याद
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मनाई गई। इसके बाद कांग्रेसजनों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंचे माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, राज मंगल सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, चंद्रपाल यादव, मुन्नू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इटौरा चंडेश्वर स्थित फार्मेसी कालेज में गांधी जयंती मनाई गई। साथ ही विद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष और प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी, डा. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, डा. इमदाद हुसैन, पीके सक्सेना आदि मौजूद रहे। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक इंटर कालेज में गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रबंधक और संस्थापक राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधानाचार्या कंचन यादव आदि मौजूद रही। जाफरपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अयाज अहमद के नेतृत्व में गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

उधर अईनियां नालाधर्मू स्थित वैदिक योगाश्रम आर्यनगर में भी गांधी जयंती मनी। इस मौके पर विधायक अतरौलिया डा. संग्राम यादव, नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा जायसवाल, जयशंकर प्रसाद मिश्र, बनवारी लाल जालान आदि मौजूद रहे। तकिया स्थित विशेष बालश्रम विद्यालय, बदरका स्थित भारत भारतीय स्कूल, आराजीबाग स्थित शांति निकेतन स्कूल, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन, नेहरू युवा केंद्र आजमगढ़, छात्रसेना ने भी गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। उधर, महात्मा गांधी की जयंती पर मुख्य चिकित्सा के निर्देश पर मातबरगंज स्थित सरस्वती कुष्ठ सेवा संस्थान में कुष्ठ रोगियों में फल और मिष्ठान का वितरण किया गया।
विज्ञापन


भारत स्वाभिमान (न्यास) इकाई ने भी गांधी जयंती मनाई। इस अवसर पर रामनयन शर्मा, जयप्रकाश, रणविजय, आशा, लालचंद, दिलेशर यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में साहू समाज नगर की ओर से पुरानी कोतवालली से पदयात्रा निकाली गई। जो रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंच संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, लक्ष्मी प्रसाद गुप्त, नगर अध्यक्ष साहू समाज चंद गुप्त, जिलाध्यक्ष रामप्यारे गुप्त आदि मौजूद थे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आराजीबाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दोनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कायस्थ सभा ने सिविल लाइन चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा लगाने की मांग की। इस मौके पर राजेश मोहन, गोपाल चंद्र, मुनीष अस्थाना, अवधेश चंद्र, नवीन चंद्र  संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें