फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। जनपद के सरकारी अस्पतालों में नौकरी दिलाने के नाम पर खेल चल रहा है। सीएचसी लाटघाट में आया, वार्ड ब्वाय, स्वीपर कम चौकीदार, पत्र वाहक और चतुर्थश्रेणी के कर्मचारी की नियुक्त का फर्जी विज्ञापन व्हाट्सऐप ग्रुपों पर चलाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर चिकित्साधीक्षक मे अस्पताल में नोटिस चस्पा करके विज्ञापन का खंडन किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी तक के पदों पर नियुक्तियां संविदा या आउटसोर्सिंग के माध्यम से हो रही है। इसके बाद भी ह्वाट्सएप ग्रुप पर वायरल फर्जी विज्ञापन में चतुर्थ श्रेणी के कुल सात पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बताया गया है कि इसका विज्ञापन 13 फरवरी को जारी किया गया था। 25 फरवरी तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। विज्ञापन किस अखबार में प्रकाशित है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। चिकित्साधीक्षक डॉ. सौरभ कुमार मौर्य का कहना है कि सीएचसी में किसी प्रकार की नियुक्ति नहीं की जा रही है। इस मामले में शनिवार को एफआईआर कराई जाएगी। उन्होंने सीएमओ डॉ. एके मिश्रा को भी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें