फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पानी न आने पर फूटा किसानों का आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। चांदपुर नहर पर बुधवार को शारदा सहायक खंड-32 नहर में कई महीनों से पानी न आने से नाराज किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। किसानों ने सिंचाई विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर जल्द से जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर नहर में पानी जल्द नहीं छोड़ा जाता है तो किसान बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जब फसलों के लिए पानी की आवश्यकता होती है तो सिंचाई विभाग उस समय नहर में पानी नहीं छोड़ता है, बल्कि उसी समय नहरों की सफाई करवाने में जुट जाता है। आज किसान सिंचाई के लिए नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, नहर में पानी कई महीनों से नहीं छोड़ा गया है। तमाम किसान फसलों की सिंचाई पंपिंग सेट से करने को मजबूर हैं। पंपिंग सेट से सिंचाई में किसानों के डेढ़ सौ से 200 रुपये प्रति घंटे खर्च हो रहे हैं। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव, प्रधान फूलबदन, प्रधान रणजीत यादव, छोटे लाल यादव प्रधान, जेपी यादव, राम सिंगार, आनंद चौधरी, मुलायम, बलदेव, रामप्रीत यादव, शैलेश यादव, नसीम अहमद, राम कुंवर सिंह, संतोष, राधेश्याम यादव, रवि गुप्ता, श्रीकांत यादव, मुल्लूर आदि मौजूद रहे। वहीं इस संबंध में शारदा सहायक खंड-32 के अधिशासी अभियंता एके सिंह का कहना है कि नहरों में पानी किसानों के हित को देखते हुए तत्काल छोड़ने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें