फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ समेत तीन राजकीय पालिटेक्निक कालेजों के लिए धनराशि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के क्रम में शासन की ओर से मंडल के तीनों जनपदों में राजकीय पालीटेक्निक कालेज के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इसके साथ ही निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की गई है। जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री की ओर से फूलपुर पवई विधानसभा में राजकीय पालीटेक्निक के स्थापना की घोषणा की गई थी। इसके लिए विधानसभा के माहुल नगर पंचायत स्थिति सम्शल्लीपुर में जमीन की तलाश की गई थी। अब शासन की ओर से निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है। आजमगढ़ में 18.60 करोड़ की लागत से पालीटेक्निक कालेज का निर्माण किया जाएगा। कार्यदायी संस्थी राजकीय निर्माण निगम होगा। पहली किस्त के रूप में दो करोड़ की धनराशि भी जारी की गई है। इसके साथ ही मऊ के घोषी विधानसभा स्थित पिसवाताल में 17.56 करोड़ की लागत से राजकीय पालीटेक्निक का निर्माण किया जाएगा। यहां के लिए भी दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम होगी। बलिया में बैरिया विधानसभा के दया छपरा में राजकीय पालीटेक्निकल का निर्माण होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस बनाई गई है। 19.12 करोड़ से बनने वाले कालेज के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें