आजमगढ़। शहर के मुकेरीगंज मुहल्ला की रहने वाली पूजा सोनकर ने नीट में सफलता हासिल किया है। दोनों पैर से दिव्यांग पिता हरिलाल की कोविड के दौरान ही मृत्यु हो गई थी। माता धाना देवी भाइयों के साथ फल की दुकान लगाती हैं। लेकिन बेटी को अच्छी शिक्षा देने में वह कभी पिछे नहीं हटीं। पूजा की प्राथमिक शिक्षा बाल गोपाल विद्या मंदिर से हुई। हाईस्कूल, इंटरमीडिए चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल व बीएससी की शिक्षा गंगा गौरी महाविद्यालय रौनापार से प्राप्त की। डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए इस बार नीट की प्रवेश परीक्षा दी, जिसमें 114229वीं रैंक व 463 स्कोर प्राप्त हुआ है। मेडिकल की पढ़ाई के लिए पूजा सोनकर को पश्चिम बंगाल के हुगली जनपद स्थित प्रफुल्ल चन्द्र सेन मेडिकल कालेज में सीधे दाखिला मिल गया। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने पूजा को सम्मानित किया। पूजा ने सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। संवाद