होगी सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता
आजमगढ़।खेल निदेशालय उप्र. लखनऊ के तत्वावधान में यूपी कुश्ती एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।प्रतियोगिता 13 से 15 जनवरी 2023 तक जिला खेल कार्यालय देवरिया में किया जा रहा है। उक्त जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम का जनपदीय चयन व ट्रायल्स 11 जनवरी एवं मंडलीय चयन-ट्रायल्स 12 जनवरी को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह दस बजे से किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 व 76 किग्रा. भार वर्ग में आयोजित की जाएगी।