अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह योग दिवस का आयोजन कर लोगों को योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को यौगिक क्रियाओं को दैनिक जीवन शामिल करने की सलाह दी गई।
सगड़ी संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत जीयनपुर के प्राचीन शिवमंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक नरेंद्र त्रिपाठी ने लोगों को योगाभ्यास कराया। एसडीएम सगड़ी ने भी शिविर में भाग लिया और उपस्थित लोगों को योग की महत्ता से अवगत कराया।
इस मौके पर आयोजक आनंद प्रकाश तिवारी, शिवदान चौरसिया, अभिषेक मद्देशिया, आनंद प्रकाश आदि मौजूद थे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार सांसद आदर्श गांव लोहरा तथा जूनियर हाईस्कूल अतरौलिया में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद नीलम सोनकर ने भाग लिया। योग प्रशिक्षक शंभू दयाल लोगों को योगाभ्यास कराया। इस मौके एसडीएम बूढ़नपुर इंद्रभान तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक सुधाकर सिंह, तहसीलदार अंबिका चौधरी, नायब तहसीलदार विराग पांडे, थानाध्यक्ष अतरौलिया उमेश कुमार पांडे आदि उपस्थित थे।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार राहुल जूनियर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में योग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव सहित सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर डा. सुदर्शन मिश्र, कृपाशंकर मिश्रा, विंदेश्वरी बरनवाल, राजाराम प्रजापति आदि उपस्थित थे।
फूलपुर संवाददाता के अनुसार डा. लोहिया बालिका इंटर कालेज में दो चरणों में योग कराया गया। पहले चरण में महिलाओं को गायत्री परिवार की तरफ से आशा तिवारी और अपूर्वा ने योगाभ्यास कराया। वहीं दूसरे चरण में खंड शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी फूलपुर लालजी की देखरेख में प्रशिक्षक धीरेंद्र कुमार यादव और बेचूराम ने योगाभ्यास कराया।
पल्हना संवाददाता के अनुसार मां पाल्हमेश्वरी धाम पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामासाव और भाजपा के जिला महामंत्री ध्रुव सिंह के नेतृत्व में लोगों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक बृजभूषण शुक्ल ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर गोरख मिश्र, गुड्डू पांडेय, राजू सेठ, छांगुर राम आदि उपस्थित थे।
अहरौला संवाददाता के अनुसार आदर्श देवकली बाबा स्मारक महाविद्यालय उदैना में योग शिविर का आयोजन हुआ। डा. जेपी उपाध्याय की देखरेख में लोगों ने योगाभ्यास किया। जिसमें आचार्य हनुमान यादव, प्रेमसागर आदि उपस्थित रहे। वहीं जनता इंटर कालेज अहरौला के परिसर में लोगों ने योग किया। जिसमें अनिल, बृजेश सिंह, अरूण सिंह आदि उपस्थित थे।
अंबारी संवाददाता के अनुसार पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी आशुतोष विक्रम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंबारी में लोगों को योगाभ्यास कराया। योग शिक्षक राजेश यादव ने लोगों को योग और प्राणायाम की जानकारी दी। जिसमें सुभाष यादव, बांकेलाल यादव, प्रमोद कुमार, अमरेश आदि उपस्थित थे। लालगंज संवाददाता के अनुसार एक मैरेज हाल में शिक्षक नीरज सिंह और आनंद सिंह द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह खन्ना, ऋषि कांत राय आदि उपस्थित थे। वहीं श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लालगंज योग प्रशिक्षक दिलीप जायसवाल एवं नागेंद्र कुमार ने योगाभ्यास कराया। जिसमें प्रमोद कुमार सिंह, राम जन्म, राधेश्याम, अश्वनी राय आदि उपस्थित थे।
मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर में रामलीला मैदान, डा. लोहिया बालिका इंटर कालेज और डाक बंगला परिसर में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को पवन मुक्तासन, ताड़ासन, प्रणायाम, सूर्य नमस्कार, कपाल भाती, अनुलोम विलोम आदि योग्याभ्यास कराया गया। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार गौरा पंचायत इंटर कालेज में प्रवक्ता जय प्रकाश सिंह और सह समंवयक प्रेमनारायण सिंह की देखरेख में योग शिविर का आयोजन हुआ। वहीं मेंहनगर तहसील परिसर में योग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार गजानंद दुबे, सुभाष जायसवाल आदि ने हिस्सा लिया।