फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेट-हाथ और सीने पर चाकू से पांच वार कर दोस्त की हत्या की, फिर 10 मीटर तक घसीटा, घर के सामने ही हुई वारदात

Sun, 05 Apr 2026 03:27 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, अमिलो (आजमगढ़)

सार

शुक्रवार रात चक सिक्ठी इस्लामपुरा में कहासुनी के बाद इरफान ने हस्सान अहमद (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दोस्त ने कर दी हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक सिक्ठी इस्लामपुरा में शुक्रवार की रात 10.30 बजे इरफान ने अपने साथी हस्सान अहमद (21) के पेट, हाथ और सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ पांच वार हत्या कर दी। घटना की वजह दोनों में किसी बात लेकर कहासुनी बताई गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

चक सिक्ठी इस्लामपुरा निवासी नौशाद ने बताया कि बेटा हस्सान अहमद अपने साथी इरफान के साथ घर के सामने बातचीत कर रहा था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और इरफान ने चाकू से हस्सान पर हमला कर दिया। 

हस्सान की चीख-पुकार सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो देखा कि आरोपी हस्सान को घसीटते ले जा रहा था। करीब 10 मीटर तक घसीट ले गया था। परिजन किसी तरह उसके चंगुल से हस्सान को छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले गए। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में हस्सान की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हस्सान बुनकर था और सात भाइयों में पांचवें नंबर पर था। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय ने बताया कि आरोपी इरफान के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी इरफान ने घटना को क्यों अंजाम दिया है, यह बात अभी सामने नहीं आ रही है। इरफान ने हस्सान पर करीब चार से पांच बार चाकू से पेट, हाथ और सीने पर वार किया है। इससे उसकी मौत हो गई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - आस्था जायसवाल, सीओ सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें