फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: होली पर लगेगा निःशुल्क मूर्खता जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। होली के रंग में हास्य और व्यंग्य की फुहार जोड़ने के लिए श्री मारवाड़ी धर्मशाला समिति की ओर से 4 मार्च की शाम 5 बजे से पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला में होली मिलन समारोह एवं महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रबंधक श्याम सुन्दर डालमिया ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले सभी “मूर्खों” के लिए निःशुल्क मूर्खता जांच शिविर लगाया जाएगा। यह आयोजन पूरी तरह हास्य-व्यंग्य पर आधारित पारंपरिक होली मिलन समारोह का हिस्सा है। सम्मेलन का शुभारंभ “सांसत घरमेन्द्र आदव” द्वारा तथा “दीपजलावक विधा एक मुर्गा प्रसाद आदव” के करकमलों से होगा। वहीं “मुर्ख अतिथि” के रूप में “सफा अध्यक्क्ष हवन दाल यादव”, “अध्यक्क्ष भाजीपा त्रिपाल”, “भाजीपा अकिलेश मिसिर”, “विधा एक आलम बुड्ढी” सहित अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न “सरकारी गढ़” भी आमंत्रित रहेंगे। कार्यक्रम में मूर्ख मंडली के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में हास्य कवियों का जमावड़ा भी होगा। विशेष आमंत्रित कवियों में प्रयागराज से बिहारी लाल ‘अम्बर’, बलिया से प्रतिभा यादव सहित जनपद के कई चर्चित हास्य-व्यंग्य कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के संचालक “भो भो बलमा” होंगे, जबकि अन्य कवि भी व्यंग्यात्मक अंदाज में अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।श्री डालमिया ने बताया कि इस सम्मेलन की शुरुआत प्रख्यात कवि रहे सूंड फैजाबादी ने की थी। तभी से होली के अवसर पर यह आयोजन वर्षों से होता आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि समय से पहुंचकर महामूर्ख सम्मेलन को सफल बनाएं और पुरानी परंपराओं के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें