फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार।- संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 9.63 लाख की ठगी करने वाले आरोपी अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ दीपक निवासी लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित कमला नगर कॉलोनी को भंवरनाथ हाईवे तिराहे से गिरफ्तार किया है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव निवासी जनार्दन यादव ने सात मई 2026 को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र अमन को रेलवे में टीटीई की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी ने 9.63 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

आरोपी ने फर्जी टीटी आईडी कार्ड भी बनाकर दे दिया। जब पीड़ित पक्ष ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। मामले में कंधरापुर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना की जा रही थी। कंधरापुर थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्या ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें