फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: क्रेडिट कार्ड की राशि बढ़ाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड की राशि दोगुना करने के नाम पर एक लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उदैना देवकली गांव निवासी आशीष उपाध्याय का एक्सिस बैंक में अकाउंट है। वहीं से उन्होंने क्रेडिट कार्ड लिया है। पांच दिसंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया कि आपका क्रेडिट अच्छा है। इसकी राशि बढ़ाकर दोगुना की जा रही है।
इसके बाद ठगों द्वारा एक लिंक भेजा। जहां आशीष ने लिंक को जैसे ही खोला उनके क्रेडिट कार्ड से 1.25 लाख रुपये कटने का मैसेज मिला। आशीष ने 1930 पर डायल कर साइबर ठगी होने की जानकारी दी और तुरंत क्रेडिट कार्ड को बंद करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें