फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को ठंडी सड़क से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी विकास कुमार जमुई बिहार जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गोखला गांव का निवासी है। उसने एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड से 90 हजार रुपये निकाले थे और सामान खरीदा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से दो एटीएम कार्ड और 3500 नकदी बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के शिवनगर कालोनी निवासी चित्रांशु श्रीवास्तव ने अपने एटीएम कार्ड से 10 हजार रुपये निकाले लेकिन कार्ड मशीन में फंस गया। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया, जहां से उन्हें एक घंटे के लिए कार्ड छोड़ने के लिए कहा गया। इसके बाद आरोपी ने उनके कार्ड से 90,000 रुपये निकाले और सामान खरीदा।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी विकास कुमार को ठंडी सड़क से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें